Get App

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 86.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 86.2 फीसदी बढ़कर 325 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2015 पर 2:13 PM
जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 86.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 86.2 फीसदी बढ़कर 325 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 174.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की आय 6.4 फीसदी बढ़कर 2189.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की आय 2058.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एबिटडा 691 करोड़ रुपये से बढ़कर 891 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का ऑपरेटिंग मार्जिन 33.6 फीसदी से बढ़कर 40.7 फीसदी रहा। चौथी तिमाही में प्लांट लोड फैक्टर 62 फीसदी से बढ़कर 79 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें