टाटा स्काई ने अपने ग्राहकों के लिए कस्टमाइज रिचार्ज की सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहक जितने दिन टीवी देखना चाहे, उतने दिन का रिचार्ज करा सकता है। ग्राहक चाहे तो सिर्फ एक दिन के लिए भी रीचार्ज कर सकता है। अगर आज आपको टीवी देखना है तो एक डेली रिजार्च खरीदिये उसे स्क्रैच कीजिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से नंबर भेजिए और एक दिन के लिये टीवी देखिए। कंज्युमर 8-100 रुपये तक के रिचार्ज खरीद सकते हैं।