Get App

डीसीबी बैंक के मुनाफे में 61.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 61.1 फीसदी बढ़कर 63 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2015 पर 3:21 PM
डीसीबी बैंक के मुनाफे में 61.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 61.1 फीसदी बढ़कर 63 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 39.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 29.6 फीसदी बढ़कर 129.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 100 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीसीबी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.87 फीसदी से घटकर 1.76 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में डीसीबी बैंक का नेट एनपीए 1 फीसदी से मामूली बढ़कर 1.01 फीसदी रहा।

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीसीबी बैंक की प्रोविजनिंग 18.4 करोड़ रुपये से घटकर 14.3 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 11 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें