Get App

पावर ग्रिड के मुनाफे में 9.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 9.2 फीसदी बढ़कर 1136.5 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2014 पर 8:32 AM
पावर ग्रिड के मुनाफे में 9.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 9.2 फीसदी बढ़कर 1136.5 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1040.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड की आय 10 फीसदी बढ़कर 3941.8 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 3560 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पावर ग्रिड का एबिटडा 3065 करोड़ रुपये से बढ़कर 3373 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 86.1 फीसदी से घटकर 85.6 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें