Get App

भारती एयरटेलः मुनाफा 26.6% घटा, आय 1.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 26.6 फीसदी घटकर 1117 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2016 पर 4:20 PM
भारती एयरटेलः मुनाफा 26.6% घटा, आय 1.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 26.6 फीसदी घटकर 1117 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1522.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 1.05 फीसदी बढ़कर 24103 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 23852 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 2.5 फीसदी बढ़कर 8461 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 8250.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा तिमाही आधार पर 35.1 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 34.68 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल को 340.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल को 659.6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार के औसत रेवेन्यू प्रति यूजर 3.3 डॉलर हो गए हैं जबकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार के औसत रेवेन्यू प्रति यूजर 3.2 डॉलर रहे थे।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय औसत डेटा राजस्व प्रति यूजर 200 रुपये रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें