मार्च में बजाज ऑटो की बिक्री में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर मार्च में बजाज ऑटो की बिक्री 18 फीसदी घटकर 2.5 लाख यूनिट रही। पिछले साल मार्च महीने में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 3.04 लाख यूनिट रही थी।

वहीं मार्च में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट भी घट गया है। सालाना आधार पर मार्च में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.18 लाख यूनिट से 16 फीसदी घटकर 98703 यूनिट रहा।
सालाना आधार पर मार्च में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.7 लाख यूनिट से 22 फीसदी घटकर 2.1 लाख यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर मार्च में बजाज ऑटो के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 33739 यूनिट से 21 फीसदी बढ़कर 40667 यूनिट रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।