Get App

साएंट का मुनाफा 7.1% घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में साएंट का मुनाफा 7.1 फीसदी घटकर 93.7 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2015 पर 2:54 PM
साएंट का मुनाफा 7.1% घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में साएंट का मुनाफा 7.1 फीसदी घटकर 93.7 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में साएंट का मुनाफा 100.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में साएंट की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 730 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में साएंट की आय 712 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में साएंट की डॉलर आय 2.3 फीसदी बढ़कर 11.74 करोड़ डॉलर रही। वित्त वर्ष 2015 की  तीसरी तिमाही में साएंट की डॉलर आय 11.47 करोड़ डॉलर रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में साएंट का एबिटडा 116 करोड़ रुपये से घटकर 90 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में साएंट का एबिटडा मार्जिन 16.2 फीसदी से घटकर 12.4 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें