Get App

सिंडिकेट बैंक के पूर्व सीएमडी के खिलाफ एफआईआर

ईडी ने सिंडिकेट बैंक के पूर्व सीएमडी एस के जैन और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2015 पर 11:54 AM
सिंडिकेट बैंक के पूर्व सीएमडी के खिलाफ एफआईआर

एनर्फोसमेंट डायरेक्ट्रेट ने सिंडिकेट बैंक के पूर्व सीएमडी एस के जैन और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में ये मामला दर्ज किया है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई की है। एस के जैन पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक पहली नजर में पाया गया कि एस के जैन ने अज्ञात स्रोतों से प्रॉपर्टी खरीदी है। एस के जैन से जल्दी ही पूछताछ हो सकती है, गौरतलब है कि एस के जैन को सीबीआई ने पिछले साल  गिरफ्तार किया था। एस के जैन पर क्रेडिट बढ़ाने के लिए भूषण स्टील से 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें