AIIMS डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा- अगले 6 से 8 हफ्तों में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगले 6 से 8 हफ्तों में कोरोना की तीसरी लहर देश में दस्तक दे सकती है जिसे रोकना मुश्किल है

अपडेटेड Jun 19, 2021 पर 5:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर से राहत मिलने के बाद लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत हो गई है। कई राज्यों के कुछ जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन हटा लिया गया है इस बीच देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान एम्स (AIIMS) के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने आज यानी शनिवार को कहा कि देश में अगले 6-8 हफ्तों में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आ सकती है और इसे रोकना संभव नहीं है।

तीसरी लहर की आहट की आशंका व्यक्त करने के साथ ही डॉ गुलेरिया ने कहा कि देश की मुख्य चुनौती एक बड़ी आबादी का वैक्सीनेशन करके ज्यादा लोगों को कवर करना है और कोविशील्ड वैक्सीन का गैप को बढ़ाना सही है, क्योंकि इससे ज्यादा लोगों को बचाया जा सकता है।

टीवी9 में छपी खबर के मुताबिक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमने अनलॉक करना आरंभ कर दिया है, लेकिन फिर से कोविड प्रोटोकॉल की कमी है। पहली और दूसरी लहर के बीच जो हुआ उससे हमने सबक नहीं लिया है।

उन्होंने आगे कहा जैसे ही थोड़ी ढील मिली है फिर से भीड़ बढ़ रही है और लोग इकट्ठा हो रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने में कुछ समय लगेगा। तीसरी लहर अगले छह से आठ हफ्तों के भीतर आ सकती है या इसमें थोड़ा लंबा समय लग सकता है।

एम्स प्रमुख ने कहा कि आमतौर पर एक नई लहर में तीन महीने तक लग सकते हैं लेकिन ये कोई जरूरी नहीं हैं क्योंकि अलग-अलग फैक्टर्स के आधार पर इसके लिए बहुत कम समय भी लग सकता है।  हमें कोविड प्रोटोकॉल के अलावा सख्त निगरानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। क्योंकि इसके पहले की लहर में हमने कोरोना वायरस का एक नया वेरिएंट देखा जो विदेशों से हमारे देश आया और यहां डेवलप हुआ था। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।