बिहार में Unlock-5 का CM नीतीश कुमार ने किया ऐलान, खुलेंगे सिनेमा, शॉपिंग मॉल, जानिए अहम गाइडलाइन

बिहार में अनलॉक-5 अब 7 अगस्त से 25 अगस्त तक लागू होगा, जानिए क्या रहेगा खुला क्या रहेगा बंद

अपडेटेड Aug 05, 2021 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement

बिहार (Bihar) में कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) के कम होते मामलों के बीच राज्य सरकार ने अनलॉक-5 कई रिययतों का ऐलान किया है। यह अनलॉक-5 7 अगस्त से 25 अगस्त तक लागू होगा। 

अब बिहार में कुछ पाबंदियों के साथ सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसके साथ ही 9वीं क्लास के ऊपर के सभी स्कूल 7 अगस्त से खुल जाएंगे। इस बात की जानकारी राज्य के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

बिहार में खुलेंगे स्कूल

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए 07 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। 9वीं क्लास से 10वीं क्लास 7 अगस्त से और पहली से 8वीं क्लास 16 अगस्त से खुलेंगे। कोचिंग सेंटरों को लेकर भी सरकार ने अहम फैसला लिया है। कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 फीसदी क्षमता (एक दिन छोड़कर) के साथ खोल सकेंगे। बता दें कि बाहर में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं।

UP Unlock: उत्तर प्रदेश में सोमवार से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, जिम और स्टेडियम, जानें पूरी डिटेल

खुलेंगे मॉल सिनेमा हाल


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ पाबंदियों के साथ सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल खोले जाएंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक वाहनों को पूरी क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी जाएगी। इन फैसलों के लेने के पहले बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह (Crisis Management Group) की मीटिंग हुई थी। इस अहम मीटिंग में सरकार ने कई फैसले लिए हैं।

 

सीएम नीतीश कुमार ने लिया जायजा

कोरोना की तीसरी लहर के आहट को लेकर CM नीतीश कुमार कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन की स्थिति को लेकर कई जगहों का दौरा किया। जिसमें वैशाली, समस्तीपुर, मुफ्फरपुर, पूसा, रेवा घाट, छपरा के गरखा, दरियापुर और सोनपुर का दौरा शामिल है। कुमार ने जोर देकर कहा है कि कोरोना केस भले ही कम हो गए हैं। लेकिन लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

 कोरोना ने बदला काम करने का तरीका, कंपनियां कर रही नए वर्क मॉडल्स पर काम

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।