ई-कॉमर्स के लिए FDI रूल्स नहीं बदलेगी सरकारः पीयूष गोयल

ई-कॉमर्स कंपनियों को मार्केटप्लेस मॉडल में 100 प्रतिशत के फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट की अनुमति है

अपडेटेड Jul 03, 2021 पर 10:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि ई-कॉमर्स सेक्टर में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (FDI) की मौजूदा पॉलिसी को सरकार नहीं बदलेगी। हाल ही में गोयल ने देश के कानूनों का उल्लंघन करने के कारण कुछ अमेरिकी कंपनियों की आलोचना की थी।

गोयल ने अपनी मिनिस्ट्री की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम ई-कॉमर्स में FDI के लिए पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं करेंगे। पॉलिसी का पालन नहीं किए जाने के कुछ आरोपों की हमें जानकारी मिली है। हम जल्द ही इसका समाधान करेंगे।"

ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कई कंपनियों के साथ सरकार का टकराव हो चुका है। गोयल ने यह भी कहा था कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां लाखों लोगों की आजीविका के लिए खतरा बन रही हैं।

मौजूदा पॉलिसी में ई-कॉमर्स के मार्केटप्लेस मॉडल में 100 प्रतिशत FDI की अनुमति है। हालांकि, इनवेंटरी वाले मॉडल के लिए यह लागू नहीं है। सरकार ने कई प्रेस नोट और नोटिफिकेशंस के जरिए ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए इनवेंटरी रखने पर प्रतिबंध लगाया है।

ई-कॉमर्स पॉलिसी को अंतिम रूप दिए जाने के बारे में पूछने पर, गोयल ने कहा कि सरकार ने हाल ही में कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत ई-कॉमर्स रूल्स की घोषणा की है। ये रूल्स सार्वजनिक चर्चा के लिए 6 जुलाई तक खुले हैं।

गोयल ने कहा, "हम पहले कंज्यूमर प्रोटेक्शन रूल्स लाना चाहते हैं क्योंकि हमारा मानना है कि हमारे सबसे महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर कंज्यूमर हैं। हम यह पक्का करना चाहते हैं कि कंज्यूमर प्रोटेक्शन को प्राथमिकता दी जाए।"


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।