LPG की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जिसकी वजह से लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है। जुलाई में दाम बढ़ने के बाद 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत 834.5 रुपए है। लेकिन अगर आप Paytm से बुक करते हैं तो आपको लगातर तीन महीने तक पहले LPG सिलेंडर की बुकिंग पर 900-900 रुपए का कैश बैक मिलेगा।
जानिए Paytm से कैसे बुक करेंगे तो मिलेगा कैशबैक
सबसे पहले Paytm App डाउनलोड करें
उसके बाद सिलेंडर बुकिंग पर जाएं और अपनी गैस एजेंसी को चुनें। इनमें आपको तीन विकल्प- भारत गैस, इंडेन गैस और HP गैस नजर आएगा।
इसके बाद अपना रजिस्टर्ड नंबर डालें या LPG ID या फिर कस्टमर नंबर डालें।
इसमें ध्यान रखने वाली बात ये है कि यह कैशबैक पहली बार LPG सिलेंडर बुक करने वाले ग्राहकों को मिलेगा। हर महीने तीन गैस सिलेंडर बुक करने पर पहली बुकिंग पर 900 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक तीन महीने तक मिलेगा। यह कैशबैक 10 रुपए से लेकर 900 रुपए तक रह सकता है।
इसके साथ ही Paytm अपने कस्टमर्स को एक खास सुविधा भी दे रही है। इसमें यूजर्स अभी गैस बुक करके उसका पेमेंट अगले महीने कर सकते हैं।
Paytm ने नए यूजर्स को लुभाने के लिए "3 Pay 2700 Cashback Offer" शुरू किया है।
Paytm ने कहा, "मौजूदा यूजर्स को हर बुकिंग पर 5000 तक का कैशप्वाइंट्स मिल सकते हैं।" इसके साथ ही यूजर्स को शानदार डील और टॉप ब्रांड से गिफ्ट वाउचर मिलेंगे।
Paytm ने हाल ही में नए फीचर्ज जोड़कर सिलेंडर बुकिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का कोशिश की है। इसमें यूजर्स को सिलेंडर की डिलीवरी ट्रैक करने का भी विकल्प है। साथ ही फोन पर सिलेंडर भरवाने का रिमाइंडर भी आएगा।
Paytm ने पिछले साल "बुक ए सिलेंडर" सर्विस शुरू की थी। इसमें कंपनी सबसे पहले HP से जुड़ी। इसके बाद इंडियन ऑयल और भारत गैस के साथ पार्टनरशिप की। कंपनी ने कहा कि इस सर्विस का लोगों ने काफी फायदा उठाया।