Padma Awards: पीएम नरेंद्र मोदी ने पद्म अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मंगाए हैं। नागरिक सम्मान पद्म अवॉर्ड के लिए हर क्षेत्र के लोग अपना नॉमिनेशन भेज सकते हैं। इनमें वो लोग शामिल हैं जो जमीन पर लोगों के लिए काम करते हैं लेकिन उनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी होती है।
पद्म अवॉर्ड के लिए कोई शख्स किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नॉमिनेश दाखिल कर सकता है। इसलिए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मान देने के लिए आग आएं और padmaawards.gov.in पर रजिस्टर करके उनका नॉमिनेशन दाखिल करें। इस सम्मान के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।
सबसे पहले पद्म अवार्ड्स वेबसाइट पर जाएं और लॉगइन करके खुद को रजिस्टर कराएं।
New Nomination पर क्लिक करके पद्म अवॉर्ड्स के सेक्शन में जाएं। इसके बाद ये तय करें कि आपको अपना नॉमिनेशल पद्म विभूषण, पद्म भूषण या पद्म श्री के लिए करना है। जिसके लिए आपको नॉमिनेशन करना हो उस पर क्लिक करें।
इसमें अलग-अलग कैटेगरी होगी। जैसे कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, स्पोर्ट्स, सोशल वर्क आदि। आपका काम जिस सेगमेंट में हो आप उस सेगमेंट को चुन सकते हैं।
इसके बाद आप फॉर्म में निजी जानकारी भरें और Save & Next पर क्लिक कर लें।
इसके बाद आपको अपने काम की जानकारी भरनी होगी। मसलन कितने साल काम किया और उस काम का क्या असर हुआ। इसके बाद Save & Next पर क्लिक करें।
पहले आपको कोई सम्मान मिला हो तो उसकी जानकारी भी दें। अपने डॉक्यूमेंट को PDF फॉरमैट में अपलोड करे। इसका साइज 5MB से कम होना चाहिए। इसके साथ आपको अवॉर्ड के फोटो भी अपलोड करना होगा जिसका साइज 50MB से कम होगा।
नॉमिनेशन की पूरी जानकारी भरने के बाद आप फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते हैं। आप फाइनल सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा चेक कर लें। क्योंकि एकबार फॉर्म जमा होने के बाद आप इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं।
नॉमिनेशन दाखिल करने की जानकारी आपको ईमेल या SMS के जरिए आएगी।