iPhone 13 Sale: नए iPhone 13 की सेल शुरू, ऐसे मिल सकती है Apple iPhones पर 46,000 रुपए से ज्यादा की छूट

Apple ट्रेड-इन डील्स ऑफर कर रहा है। इसमें आप अपने पुराने स्मार्टफोन को नए iPhone 13 से एक्सचेंज कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 24, 2021 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement

क्यूपर्टिनो स्थित दिग्गज Apple ने इस महीने की शुरुआत में 14 सितंबर को कंपनी के "कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग" प्रोग्राम के दौरान दुनिया भर में अपनी नई iPhone 13 सीरीज लॉन्च की थी। हालांकि, लॉन्च के करीब 10 दिन बाद अब iPhone 13 सीरीज की बिक्री दुनिया भर में शुरू हो गई है। भारत में iPhone 13 सीरीज की कीमतें 128GB स्टोरेज वाले सबसे छोटे iPhone 13 Mini के लिए 69,900 रुपए से शुरू होती हैं, और टॉप-स्पेक iPhone 13 Pro Max के लिए 1,79,900 रुपए तक जाती हैं।

हर एक iPhone लॉन्च की तरह, ज्यादातर भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये कीमत थोड़ी ज्यादा लगती है। हालांकि, उन लोगों के लिए चीजों को आसान बनाने के लिए, जो iPhone खरीदने की इच्छा रखते हैं, Apple ट्रेड-इन डील्स ऑफर कर रहा है, जिसके तहत खरीदार अपने पुराने स्मार्टफोन को नए iPhone 13 से एक्सचेंज कर सकते हैं।

IPhone 13 सीरीज पर Apple की ट्रेड-इन डील यूजर्स को iPhone 13 सीरीज पर 46,120 रुपए तक की छूट का लाभ उठाने की अनुमति देता है, लेकिन ऐसा तब होता है, जब वे iPhone 12 Pro Max में ट्रेड करते हैं। इसके बाद पुराने iPhone 12 Pro में ट्रेडिंग होती है, जिसमें खरीदारों को 43,255 रुपए तक का ट्रेड-इन डिस्काउंट मिलेगा।

IPhone 12 Pro के बाद, जिस फोन पर आपको अधिकतम छूट मिलेगी, वह iPhone 11 Pro Max और iPhone 11 Pro है, जिसकी ट्रेड-इन वैल्यू 36,485 रुपए और 36,360 रुपए तक है। नई iPhone 13 सीरीज खरीदने के इच्छुक यूजर्स के लिए हर एक Apple iPhone को कितना मिलेगा, इसकी एक टेबल देख लें।

दूसरे Apple सेट्स के लिए ट्रेड-इन वैल्यू यहां देखें:

iPhone 12 mini- 25,565 रुपए तक


iPhone SE (सेकंड जनरेशन) - 12,155 रुपए तक

iPhone 11 - 23,585 रुपए तक

iPhone XS मैक्स - 22,020 रुपए तक

iPhone XS - 21,680 रुपए तक

iPhone XR - 15,685 रुपए तक

iPhone X- 16,810 रुपए तक

iPhone 8 Plus- 12,790 रुपए तक

iPhone 8 - 10,245 रुपए तक

iPhone 7 Plus- 10,550 रुपए तक

iPhone 7 - 7,865 रुपए तक

iPhone 6S Plus- 5,390 रुपए तक

iPhone 6s - 4,920 रुपए तक

iPhone 6 Plus - 4,805 रुपए तक

iPhone 6 - 3,805 रुपए तक

iPhone SE (फर्स्ट जनरेशन) - 2,810 रुपए तक

जबकि आपके पास पहले से ही एक iPhone होने पर अधिकतम छूट का लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी उन Android स्मार्टफोन  यूजर्स के लिए भी ट्रेड-इन ऑफर ला रही है, नया iPhone 13 मॉडल लेना चाहते हैं। कंपनी जिसके लिए सबसे ज्यादा ट्रेड-इन वैल्यू ऑफर कर रही है, वो है One plus 8 Pro के लिए है, जिसमें खरीदारों को 19,295 रुपए की छूट मिलेगी, इसके बाद One Plus 8 पर आपको किसी भी iPhone13 मॉडल पर 15,950 रुपए की छूट मिलेगी।

इसके बाद Samsung Galaxy Note 10 Plus और Samsung Galaxy S20 Plus का नंबर आता है, जिनकी ट्रेड-इन वैल्यू क्रमशः 13,900 रुपए और 13,085 रुपए है।

Samsung Galaxy S20 - 12,015 रुपए तक

Samsung Galaxy S10 - 10,490 रुपए तक

Samsung Galaxy S10e - 8,480 रुपए तक

Samsung Galaxy Note 10 - 10,585 रुपए तक

Samsung Galaxy Note 9 - 8,125 रुपए तक

Samsung Galaxy S9 Plus - 6,455 रुपए तक

Samsung Galaxy S9 - 6,070 रुपए तक

Samsung Galaxy S51 - 6,290 रुपए तक

Samsung Galaxy S50 - 4,560 रुपए तक

One Plus 7 - 9,955 रुपए तक

One Plus 7T - 12,285 रुपए तक

One Plus 6 - 7,255 रुपए तक

One Plus 6T - 9,315 रुपए तक

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।