Jantar Mantar: भड़काऊ नारेबाजी के मामले में BJP नेता अश्विनी उपाध्याय सहित पुलिस हिरासत में छह लोग

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात के ऑपरेशन में इन सभी को हिरासत में लिया गया है

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 11:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

सुप्रीम कोर्ट (SC) के वकील और दिल्ली BJP के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय (Ashwini Upadhyay) सहित छह लोगों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार को जंतर-मंतर पर भड़काऊ और मुस्लिम विरोधी नारे लगाने में उनकी कथित भूमिका के लिए हिरासत में लिया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपाध्याय के अलावा हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान दीपक सिंह हिंदू, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक और सुदर्शन वाहिनी के मुखिया विनोद शर्मा के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "देर रात के ऑपरेशन में इन सभी को हिरासत में लिया गया है और अब इनकी गिरफ्तारी से पहले कानूनी दस्तावेजों का काम चल रहा है। उपाध्याय तड़के करीब 3 बजे कनॉट प्लेस थाने पहुंचे और जांच में शामिल हुए।"

उपाध्याय ने "कोलोनियल-युग के कानूनों" के खिलाफ विरोध मार्च का आह्वान किया था और रैली में सैकड़ों लोग मौजूद थे। घटना के कथित वीडियो में इन लोगों को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नारेबाजी करते देखे गया।

पुलिस ने घटना के फुटेज के आधार पर हिरासत में लिए गए सभी लोगों की पहचान की। दीपक सिंह हिंदू, जो हिंदू सेना नाम के एक संगठन के अध्यक्ष होने का दावा करता है, उसे पूर्वोत्तर दिल्ली के करावल नगर में उसके घर से हिरासत में लिया गया था। दीपक के घर के बाहर एक टीम तैनात थी और घर लौटने पर उसे लगभग 12.40 बजे उठा लिया गया था।

अखबार ने पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि जंतर-मंतर पर हुई इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति भी नहीं ली गई थी।

सोमवार की सुबह, पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ IPC की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के साथ-साथ DDMA अधिनियम के तहत Covid-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।