देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Inurance Corporation of India(LIC) ने अपने करोड़ों पॉलिसीधारकों को एक संदेश (SMS) भेजा है। LIC ने ग्राहकों को भेजे हुए संदेश में कहा है कि पीएमएल के अनुसार 50 हजार से ज्यादा की रकम के नकद भुगतान के लिए पैन जरूरी है लिहाजा पॉलिसीधारकों को तुरंत अपनी एलआईसी पॉलिसी को पैन कार्ड के साथ लिंक करना चाहिए।
आज कल अनेक कागजात बड़े पैमाने पर पैन कार्ड से जोड़े जा रहे हैं। अब LIC ने भी पैन लिंक करने को कहा है। LIC का कहना है कि पैन को पॉलिसी से लिंक करने के अनेक फायदे हैं और पैन को पॉलिसी से लिंक करने की प्रक्रिया बहुत सरल है।
कैसे पैन को पॉलिसी से करें लिंक
आपको पॉलिसी से पैन को लिंक करने के लिए www.licindia.in इस वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। LIC ने इसके लिए 3 स्टेप दिये है जिसकी सहायता से LIC पॉलिसी को पैन से जोड़ना बहुत आसान है।
2- आपके मोबाइल नंबर पर LIC की तरफ से एक ओटीपी आयेगा। उसे वहां एंटर करें।
3- फॉर्म सबमिट करने पर आपको सफल रजिस्ट्रेशन का संदेश मिलेगा जिससे पता चलेगा कि आपका पैन LIC पॉलिसी से लिंक हो गया है।
महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक यदि आपकी पॉलिसी परिपक्व यानी कि मैच्योर होने वाली या पॉलिसी पर कर्ज या प्री विड्रावल यानी कि पैसे निकालने हो तो आपके पैन कार्ड का पॉलिसी से लिंक होना आवश्यक है। LIC अब सीधे ग्राहकों के खाते में पैसे जमा कराती है। यदि आपकी राशि 50 हजार या उससे अधिक है और आपका पैन पॉलिसी से लिंक नहीं है तो पैसे ट्रांसफर होने में अड़चन आ सकती है इसलिए ये अड़चन दूर करने के लिए आज ही अपनी पॉलिसी पैन से लिंक करें।