Petrol Diesel Price: राहत भरा सोमवार, आज नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम- जानें रेट

Petrol Diesel Price Today 29th July 2021: पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिये हैं

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement

Petrol Diesel Price Today 29th July 2021: पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिये हैं। आज लगातार नौवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। लोगों के लिए आज राहत भरा सोमवार रहा है।दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 व डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये पर बिक रहा है। वहीं, राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल का रेट 113 रुपये के पार पहुंच गया है। जानें आज आपके शहर में क्या रहा पेट्रोल और डीजल का रेट.. 

 

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट

 

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर की तुलना में पेट्रोल के रेट में अंतर

रांची 96.68 94.84 0
चंडीगढ़ 97.93 89.5 -1.25
आगरा 98.32 89.96 -1.64
लखनऊ 98.92 90.26 -2.24
चेन्नई 101.49 94.39 -4.81
दिल्ली 101.84 89.87 -5.16
कोलकाता 102.08 93.02 -5.4
पटना 104.25 95.57 -7.57
बेंगलुरु 105.25 95.26 -8.57
मुंबई 107.83 97.45 -11.15
जयपुर 108.71 99.02 -12.03
परभणी 108.89 97.1 -12.21
भोपाल 110.2 98.67 -13.52
इंदौर 110.28 98.76 -13.6
रीवा 112.41 100.71 -15.73
अनूपपुर 112.78 101.05 -16.1
श्रीगंगानगर 113.21 103.15 -16.53


 सोर्स: IOC


 

पेंशन फंड को अब IPO और लिस्टेड कंपनियों में निवेश की इजाजत मिलेगी

 

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

 

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।