'वो कूल हैं': राहुल गांधी ने बताया कौन है उनका फेवरेट BJP नेता? बोले- 'हेलो, अंकल!'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (6 अगस्त) को इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' नाम से एक नई सीरीज शुरू की। इसके जरिए उन्होंने खास तौर पर Gen Z यानी युवा वर्ग से कहा कि वे उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और वह उनके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 11:25 AM
राहुल गांधी ने बताया अपने फेवरेट BJP नेता का नाम

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (6 अगस्त) को इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' नाम से एक नई सीरीज शुरू की। इसके जरिए उन्होंने खास तौर पर Gen Z यानी युवा वर्ग से कहा कि वे उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और वह उनके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

X (पहले ट्विटर) पर अपनी इस इंस्टाग्राम पहल का लिंक शेयर करते हुए गांधी ने कहा, "स्टूडेंट्स, Gen Z- मैं आपकी बात सुनने के लिए तैयार हूं। इंस्टाग्राम पर मुझसे कुछ भी पूछें, और मैं ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब दूंगा।" कांग्रेस ने राहुल गांधी द्वारा कुछ सवालों के दिए गए जवाबों के वीडियो क्लिप भी जारी किए।

स्क्रीनशॉट 2026-08-07 111844


यूजर ने राहुल गांधी से पूछा- आपका फेवरेट बीजेपी नेता कौन है?

कांग्रेस नेता ने इंस्टाग्राम यूजर्स के कई सवालों के जवाब दिए। कुछ सवाल झारखंड में हो रहे विरोध-प्रदर्शन पर उनके रुख से जुड़े थे, जबकि कुछ सवालों पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिए।इनमें एक सवाल यह भी था कि गांधी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अपने पसंदीदा नेता का नाम बताएं।

वीडियो के जरिए जवाब देते हुए रायबरेली के सांसद ने कहा कि उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह पसंद हैं क्योंकि उनकी उनसे अच्छी बनती है और वे "कूल" हैं।

स्क्रीनशॉट 2026-08-07 112132

गांधी ने कहा, "कैप्टन अमरिंदर सिंह, निश्चित रूप से; मेरी उनसे बहुत अच्छी बनती है - वे कूल हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि सिंह मिलिट्री हिस्ट्री के जानकार हैं।

गांधी ने वीडियो का जवाब 'हेलो अंकल अमरिंदर!' कहकर खत्म किया।

झारखंड में हो रहे विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी राहुल गांधी ने इस सीरीज में झारखंड में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी बात की। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में कहीं भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ है, क्योंकि यह व्यवस्था हमारे देश के युवाओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और महंगी हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारों को छात्रों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Expressway Route Advisory: कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से आम गाड़ियों की नो एंट्री, चेक करें ट्रैफिक डायवर्जन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।