Raj Kundra Pornography Case: कुंद्रा के खिलाफ कंपनी के 4 कर्माचरी बने सरकारी गवाह

राज कुंद्रा की मुसीबत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब ED भी कुंद्रा के खिलाफ FEMA के तहत मामला दर्ज कर सकता है

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 11:16 AM

Raj Kundra: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा के पॉर्नग्राफी केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस कुंद्रा के खिलाफ अधिक से अधिक सबूत जुटाने में लगी हुई है।

कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। कुंद्रा की परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मुंबई पुलिस के बाद प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate - ED) कुंद्रा के खिलाफ फेमा (Foreign Exchange Management Act) के तहत मामला दर्ज कर सकता है। ED पहले ही मुंबई पुलिस से FIR की मांग कर चुके हैं।

शिल्पा शेट्टी ने HotShots के साथ किसी संबंध से किया इनकार, राज कुंद्रा का किया सपोर्ट

अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है कि राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी सरकारी गवाह बन गए हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पॉर्नग्राफी रैकेट केस में कारोबारी राज कुंद्रा के चार कर्मचारी सरकारी गवाह बन गए हैं। राज पॉर्न केस में आरोपी है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया था।

 


मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के बयान दर्ज किए हैं। शेट्टी ने कहा है कि उन्हें हॉटशॉट्स की सामग्री के बारे में सटीक जानकारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उनके पति राज कुंद्रा पॉर्न कंटेन्ट के निर्माण में शामिल नहीं थे।  

पॉर्न फिल्म मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।