RBI Monetary Policy LIVE Updates: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने इस बार भी पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट पहले की तरह 4% पर बरकरार है। रिवर्स रेपो रेट भी पहले की तरह 3.35% पर बना हुआ है। यह लगातार आठवीं बार है जब RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने पॉलिसी रेट को जस का तस बनाए रखा ह। RBI ने आखिरी बार मई 2020 में रेपो रेट घटाया था। RBI हर दो महीने में तीन दिन की बैठक करता है और पॉलिसी रेट पर फैसला लेता है।
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब भी इकोनॉमी को लेकर अकोमडेटिव रूख बनाए रखा गया है। उन्होंने कहा कि MPC के सभी 6 सदस्यों ने एकमत से पॉलिसी रेट में बदलाव ना करने का फैसला किया है। जबकि अकोमडेटिव रूख को लेकर 5:1 के मतों से फैसला हुआ है। यानी कमिटी का एक सदस्य अकोमडेटिव रुख के पक्ष में नहीं था। अकोमडेटिव रुख बनाए रखने का मतलब है कि पॉलिसी रेट में कमी होगी या उसे होल्ड किया जाएगा ताकि अर्थव्यवस्था को सपोर्ट मिल सके। RBI गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक लगातर ये कोशिशें करेगा कि महंगाई दर टारगेट के भीतर रहे।
6 सदस्यों वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की तीन दिनों की बैठक 6 अक्टूबर को शुरू हुई थी। RBI गवर्नर आज 12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। RBI का फोकस लगातार महंगाई दर कम करने और इकोनॉमिक ग्रोथ की रिकवरी पर है।
शक्तिकांत दास ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इकोनॉमी की रफ्तार सुधरी है। लेकिन कोर इनफ्लेशन अब भी चुनौती बना हुआ है। जुलाई-सितंबर में खुदरा महंगाई दर अनुमान से कम था।
मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने फिस्कल ईयर 2021 के लिए GDP की ग्रोथ रेट 9.5% पर बरकरार रखा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें