आधार कार्ड के लिए नियामक संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लोगों से आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही पहचान सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपायों की भी जानकारी दी है। हाल के महीनों में आधार से जुड़े धोखाधाड़ी के कुछ मामले सामने आने से इसके सुरक्षित होने को लेकर सवाल उठे थे।
UIDAI ने ट्वीट के जरिए लोगों को इस तरह के फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही उसने बताया है कि आप किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।
इसके लिए आपको 12-डिजिट का कोड इस लिंक पर डालना होगा https://resident.uidai.gov.in/verify। इसके अलावा mAadhaar ऐप से भी आधार कार्ड की जांच की जा सकती है।
UIDAI ने बताया है कि केवल नंबरों को आधार का प्रमाण नहीं माना जा सकता। इसने कारोबारियों को पहचान के प्रमाण के तौर पर स्वीकार करने से पहले उन नंबरों की UIDAI वेबसाइट पर पुष्टि करने की सलाह दी है।
UIDAI ने एक वीडियो जारी कर यह दिखाया है कि पहचान से जुड़े डेटा की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बरकरार रखने के लिए क्या किया जा सकता है।