T20 World Cup Super 8 Qualification Scenario: अपने शुरुआती मैच में सह-मेजबान अमेरिका से हारने के बाद पाकिस्तान को रविवार (10 जून) को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के हाथों एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका से उलटफेर का शिकार होने के बाद भारत के हाथों हार से आहत पाकिस्तानी टीम मंगलवार (11 जून) को टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप चरण के मैच में कनाडा के खिलाफ मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। क्योंकि उसके पास खेलने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है लेकिन गंवाने के लिए सबकुछ है।
