India Bowling Coach: टीम इंडिया का बॉलिंग कोच बने मोर्ने मोर्केल, BCCI ने मानी गौतम गंभीर की मांग

India Bowling Coach: Cricbuzz ने बीसीसीआई सचिव जय शाह के हवाले से बताया कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को भारतीय क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए बॉलिंग कोच की तलाश कर रही थी

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 4:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
India Bowling Coach: दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज मोर्ने मोर्केल को नया गेंदबाजी कोच बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा हो गई है

India Bowling Coach: साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को टीम इंडिया का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की तरफ से मोर्ने मोर्केल को भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए बॉलिंग कोच की तलाश कर रही थी। बता दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया हेड कोच बनया गया है। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम का हेड कोच पद छोड़ दिया था। उसके बाद गौतम गंभीर ने हेड कोच होने की जिम्मेदारी संभाली है। श्रीलंका दौरे पर साईराज बहुतुले टीम इंडिया के अंतरिम गेंदबाजी कोच होने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज मोर्ने मोर्केल को नया गेंदबाजी कोच बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मोर्कल का कॉन्ट्रेक्ट 1 सितंबर से शुरू होगा। सूत्रों ने बताया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की सिफारिश पर 39 वर्षीय दिग्गज क्रिकेटर को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जोड़ा गया है।


मोर्कल को अंतरराष्ट्रीय कोचिंग का कुछ अनुभव है। उन्होंने करीब महीनों तक पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया है। 39 वर्षीय मोर्कल नए मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद थे। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स में उनके साथ काम किया है।

कौन हैं मोर्ने मोर्केल?

मोर्कल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में एक साथ मिलकर सफल साझेदारी की थी। गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में भी मोर्कल को अपने साथ लिया था। उस समय वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम के मेंटर थे। मोर्केल ने अपने करियर में 2006 से 2018 के बीच 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैच खेले हैं। हेड कोच गंभीर और मोर्कल दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ईशान किशन टीम इंडिया में करेंगे वापसी! लेकिन स्टार क्रिकेटर को माननी होगी BCCI की ये बड़ी शर्त

गौतम गंभीर ने पहले अभिषेक नायर और रयान टैन डोशेट को सहायक कोच नियुक्त करने की पुष्टि की थी। मनीकंट्रोल के सहयोगी न्यूज 18 ने रविवार (20 जुलाई) को बताया था कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच बनने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।