India Bowling Coach: साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को टीम इंडिया का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की तरफ से मोर्ने मोर्केल को भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए बॉलिंग कोच की तलाश कर रही थी। बता दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया हेड कोच बनया गया है। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है।
