Amazon के सीईओ जेफ बेजोस को पीछे छोड़ Bernard Arnault बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, इतनी हुई कुल संपत्ति

दुनिया की सबसे बड़ी फैशन लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं

अपडेटेड May 25, 2021 पर 10:03 AM
Story continues below Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी फैशन लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) के सीईओ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़कर दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स (Forbes) के मुताबिक, Bernard Arnault की कुल संपत्ति 186.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 13.28 लाख करोड़ रुपये है।


Forbes के मुताबिक, Bernard Arnault ने पिछले महीने अपने परिवार द्वारा कंट्रोल्ड फ्रेंच लेवल ब्रांड कंपनी के शेयर का 538 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया। इस साल अब तक Bernard Arnault की संपत्ति में सबसे ज्यादा 72 अरब डॉलर का उछाल आया है। इससे वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।


दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की संपत्ति में इस साल 2% से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति टेल्का के फाउंडर एलॉन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति में इस साल 8.09 बिलियन डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपये का गिरावट आई है। 22 मई 2021 को मस्क की कुल संपत्ति 162 बिलियन डॉलर थी।



इस साल माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स की संपत्ति में इस साल 7.50% की तेजी आई है। जबकि, फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में करीब 14% की तेजी आई है। वहीं, दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffet) की संपत्ति में करीब 24% की तेजी आई है। गूगल को-फाउंडर लैरी पेज की संपत्ति में इस साल 22.80 अरब डॉलर की बढोतरी हुई है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 24, 2021 8:30 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।