Elon Musk की संपत्ति इस साल 8 बिलियन डॉलर से अधिक घटी, अमीरों की लिस्ट में फिसलकर तीसरे पायदान पर

एलॉन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया है, अमीरों की लिस्ट में वे फिसलकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं

अपडेटेड May 22, 2021 पर 9:58 PM
Story continues below Advertisement

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयर में गिरावट का दौर जारी है। कंपनी के शेयर में लगातार 5वें सप्ताह गिरावट आई है जो पिछले 3 साल यानी मार्च 2018 के बाद से यह सबसे बड़ी और सबसे लंबी विकली गिरावट का दौर है। इस सप्ताह Tesla के शेयर 1.5% से अधिक गिरकर 580.88 डॉलर पर बंद हुए।


इससे Tesla के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति में इस साल 8 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। इस वजह से एलॉन मस्क (Elon Musk) से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया है। मस्क की जगह अब Amazon से सीईओ जेफ बेजोस सबसे अमीर व्यक्ति और LVMH के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क अब तीसरे नंबर पर हैं।


ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, इस साल मस्क की संपत्ति में 8.09 बिलियन डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपये का गिरावट आई है। 22 मई 2021 को मस्क की कुल संपत्ति 162 बिलियन डॉलर यानी 11.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी। यानी मस्क का संपत्ति में सालाना आधार पर 4.8% कम हो गया है। 



चीन में टेस्ला कारें की बिक्री में आई 27% की गिरावट के कारण कंपनी के शेयर में गिरावट आई है। Tesla के शेयर में पिछले एक महीने में लगभग 20% की गिरावट आई है। 22 अप्रैल को कंपनी के एक शेयर की कीमत 719.57 डॉलर थी जो आग लुढ़ककर 580.88 डॉलर पर आ गई है।


इस वजह से Elon Musk की कुल संपत्ति अब 192.4 बिलियन डॉलर से फिसलकर 162 बिलियन डॉलर पर आ गई है। आपको बता दें कि पिछले साल Tesla के शेयर में 750% से अधिक की तेजी के कारण एलॉन मस्क एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।


Tesla के शेयर की कीमतों में गिरावट आने की एक वजह यह भी है कि निवेशकों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर महंगाई के असर को देखते हुए अब रिस्की स्टॉक्स में निवेश करना कम कर दिया है। इसके अलावा भारत जैसे दुनिया के कई देशों में कोविड के बढ़ते मामलों के कारण भी निवेशकों ने टेस्ला जैसे रिस्की स्टॉक्स से किनारा किया है। 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 22, 2021 1:39 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।