'Covaxin को 24 घंटे के भीतर मिल सकती है मंजूरी', WHO अधिकारी ने कहा- आंकड़ों की हो रही समीक्षा

तकनीकी सलाहकार समूह इस समय भारत में बनी Covid-19 वैक्सीन Covaxin के आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 7:37 PM

ग्लोबल हेल्थ बॉडी के प्रवक्ता ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक तकनीकी समिति Covaxin को 24 घंटे के भीतर इमरेजेंसी इस्तेमाली की मंजूरी की सिफारिश कर सकती है। मार्गरेट हैरिस ने पत्रकारों से कहा कि तकनीकी सलाहकार समूह इस समय भारत में कोरोनावायरस बीमारी (Covid-19) के खिलाफ स्वदेश निर्मित टीके के आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है।

रॉयटर्स ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैरिस के हवाले से कहा, "अगर सब कुछ ठीक रहा और अगर समिति संतुष्ट है, तो हम अगले 24 घंटों के भीतर एक सिफारिश की उम्मीद करेंगे।" लाखों भारतीयों ने Covaxin की खुराक ली है, लेकिन कई लोग इस वैक्सीन को WHO की मंजूरी न मिलने के कारण, कई देशों में यात्रा नहीं कर पा रहे हैं।

वैक्सीन को हैदराबाद स्थित दवा कंपनी भारत बायोटेक ने विकसित किया है। इसने 19 अप्रैल को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जमा किया था, लेकिन WHO ने कहा है कि वैक्सीन को मंजूरी देने से पहले उसे कंपनी से ज्यादा डेटा की जरूरत है।

WHO की मंजूरी के बिना, दो-खुराक वाली Covaxin को विश्व स्तर पर एक वैलिड वैक्सीन के रूप में स्वीकार किए जाने की संभावना नहीं है।

पिछले शुक्रवार को WHO के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि किसी वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से मूल्यांकन करने और उसकी सिफारिश करने की प्रक्रिया में कभी-कभी लंबा समय लग जाता है, लेकिन यह सुनिश्चित करना होगा कि दुनिया को सही सलाह दी जाए।

WHO हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइक रयान ने कहा था, "WHO बहुत साफ है कि हम चाहते हैं कि सभी देश उन वैक्सींस को पहचानें, जिन्हें WHO एडवाइजरी प्रोसेस द्वारा इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (EUL) दी गई है।"


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय Covid-19 वैक्सीन निर्माताओं से मुलाकात की और वैक्सीन रिसर्च को आगे बढ़ाने सहित अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।