लाखों पुराने डिवाइस जैसे पुराने Mac, iPhone, PlayStation 3 और Nintendo 3DS गेमिंग कंसोल, बड़ी संख्या में स्मार्ट टीवी, सेट-टॉप बॉक्स और दूसरे "स्मार्ट" डिवाइस और यहां तक कि कुछ PlayStation 4s के गरुवार, 30 सितंबर को इंटरनेट कनेक्टिविटी खोने की संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार, बड़ा इंटरनेट ब्लैकआउट होने की संभावना है, क्योंकि 30 सितंबर 2021 को कई डिवाइसेज में IdentTrust DST Root CA X3 सर्टिफिकेट एक्सपायर हो रहा है। ये सर्टिफिकेस एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस के बीच में सुरक्षित कनेक्शन को एनक्रिप्ट करता है।
इस डिजिटल सर्टिफिकेट के एक्सपायर होने का मतलब है कि कोई भी व्यक्ति अपने पुराने डिवाइस पर इंटरनेट नहीं चला पाएगा। Netflix देखने से लेकर आपने ईमेल चेक करने से लेकर रेगुलर वेबसाइटों को पढ़ने तक, लोग ऐसा कुछ भी नहीं कर पाएंगे, जिसके लिए इस उनके पुराने डिवाइस पर इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत हो।
सर्टिफिकेट का क्या होता है काम?
हर बार जब भी कोई यूजर HTTPS से शुरू होने वाली वेबसाइट पर जाता है, तो वे इस सर्टिफिकेट के कारण सुरक्षित रूप से इस वेबसाइट को एक्सेस कर पाता है। ये सर्टिफिकेट Let’s Encrypt, जो कि एक गैर-लाभकारी संगठन है, उसकी तरफ से दिया जाता है। ये आपके डिवाइस और इंटरनेट के बीच कनेक्शन को सामान्य रूप से एन्क्रिप्ट करता है, ये सुनिश्चित करता है कि कोई भी आपके डेटा को ट्रांज़िट में इंटरसेप्ट और चोरी नहीं कर सकता है।
कैसे बच सकते हैं इस समस्या से?
अगर आपका डिवाइस पुराना है और इंटरनेट ब्लैकआउट का शिकार है, तो यूजर्स को सबसे आसान काम इससे जुड़े अपडेट करना होगा। Android (Nougat) 7.1.1 का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे एक्सपायर से बचने के लिए Firefox इनस्टॉल करें।
वहीं, iMac, iPad और Apple डिवाइसेज इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपने ऑपरेटिंग सिस्टम की सेटिंग्स में जाकर लेटेस्ट अपडेट को चेक करें। Android यूजर्स अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर अबाउट फोन पर टैप करके फोन के OS के लेटेस्ट वर्जन को चेक करें और अपडेट करें।