Apple ने अपने कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग इवेंट में नया iPad और iPad मिनी लॉन्च किया है। नए iPad में A13 बायोनिक चिप है जिसके पिछले मॉडल से 20 प्रतिशत तेज CPU, GPU और न्यूरल इंजन परफॉर्मेंस देने का कंपनी की ओर से क्लेम किया गया है। यह 9th जेनरेशन का iPad है।
