Paras Defence ipo: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Paras Defence and Space Technologies Ltd) का 3 दिनों का आईपीओ इश्यू 21 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 140.60 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू और 17.2 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर और वर्तमान शेयर धारक अपनी हिस्सादरी की बिक्री करेंगे।
ये शेयर 1 अक्टूबर से बाजार में लिस्ट होगा। मुंबई स्थित पारस डिफेंस और स्पेस ऑप्टिक्स, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स प्रोटेक्शन सॉल्यूशन और हैवी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कारोबार करती है। इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल मशीनरी और इक्विटपमेंट की खरीदारी, कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज का भुगतान करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज से किया जाएगा।
पारस डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनियों जैसे भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, भारत डायनामिक लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को अपनी सेवाएं देती है। नवी मुंबई और ठाणे में इसकी उत्पादन इकाइयां हैं। कंपनी बेल्जियम, इजरायल और साउथ कोरिया जैसे देशों को भी अपनी सेवाएं देती है।