पाकिस्तानी अखबार द डॉन (The Dawn) की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान (Abdul Qadeer Khan) का 10 अक्टूबर को 85 साल की उम्र में इस्लामाबाद में निधन हो गया।
पाकिस्तानी अखबार द डॉन (The Dawn) की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान (Abdul Qadeer Khan) का 10 अक्टूबर को 85 साल की उम्र में इस्लामाबाद में निधन हो गया।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक (Pervez Khattak) ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कादिर का चले जाना एक बड़ी क्षति है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान हमेशा राष्ट्र के लिए उनकी सेवाओं का सम्मान करेगा! हमारी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में उनके योगदान के लिए राष्ट्र कादिर का हमेशा ऋणी है।
Nuclear scientist Dr Abdul Qadeer Khan, considered the father of Pakistans nuclear programme, died in Islamabad today morning at the age of 85: Pak media
— ANI (@ANI) October 10, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 85 साल के डॉ खान को 26 अगस्त को रिसर्च लेबोरेटरिज हॉस्पिटल में कोविड संक्रमित होने के बाद भर्ती किया गया था। इसके बाद उन्हें रावलपिंडी में सेना के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इससे पहले उन्हें इन्फेक्शन बढ़ने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था।
बता दें कि, डॉ. अब्दुल कादिर खान का जन्म स्वतंत्रता से पहले भारत के भोपाल में हुआ था और 1947 में भारत के विभाजन के बाद वो पाकिस्तान चले गये थे। पेशे से इंजीनियर खान एक दशक से अधिक वक्त तक परमाणु बम बनाने की तकनीक, मिसाइल बनाने के लिए यूरेनियम संवर्धन, मिसाइल में लगने वाले उपकरण और पुर्जों के व्यापार में काम कर चुके हैं। उन्हें 1996 और 1999 में दो बार पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी नवाजा गया।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।