वॉरेन बफे (Warren Buffett) के बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) ने और भी ज्यादा फंड जुटाया। शेयर बायबैक में तेजी आने के बावजूद, इसका सरप्लस कैश 149.2 बिलियन डॉलर के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। इसने 146.6 बिलियन डॉलर कैश के पिछले रिकॉर्ड को पार कर दिया, जो कि बर्कशायर ने 2020 की दूसरी तिमाही के आखिर में जुटाया था।
बर्कशायर ने इस अवधि के दौरान 7.6 बिलियन डॉलर के स्टॉक रिपर्चेज किया, दूसरी तिमाही में 6 बिलियन डॉलर के स्टॉक बायबैक और 2018 में अपनी नीति बदलने के बाद से बायबैक के तीसरे उच्चतम स्तर को पीछे छोड़ दिया।
30 सितंबर को समाप्त उन तीन महीनों के दौरान बर्कशायर के क्लास A शेयरों में 1.7% की कमी आई थी।
तीसरी तिमाही के दौरान सप्लाई चेन बैकलॉग के दबाव का सामना करने के कारण बर्कशायर के रेलरोड ने रिकॉर्ड लाभ कमाया। उस कारोबार में कमाई 14% बढ़कर 1.54 अरब डॉलर हो गई।
एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में तीसरी तिमाही के दौरान बर्कशायर की नेट इनकम 66% गिरकर 10.3 बिलियन डॉलर हो गई। उस आंकड़े में ग्रुप के लगभग 311 बिलियन डॉलर के स्टॉक पोर्टफोलियो में उतार-चढ़ाव शामिल हैं।