Get App

21 दिनों में दिखेगा कमाल, नाभि में तेल डालने से होंगे ये हैरान करने वाले बदलाव

Health Tips: नाभि सिर्फ शरीर का एक हिस्सा नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे ऊर्जा केंद्र माना गया है। प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में नाभि में तेल डालने को खास महत्व दिया गया है। यह न सिर्फ शरीर को भीतर से पोषण देता है, बल्कि त्वचा, पाचन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2025 पर 12:22 PM
21 दिनों में दिखेगा कमाल, नाभि में तेल डालने से होंगे ये हैरान करने वाले बदलाव
Health tips: PCOS या हार्मोन असंतुलन जैसी समस्याओं में भी नाभि में तेल लगाने की प्रक्रिया लाभकारी हो सकती है।

नाभि हमारे शरीर का एक अनदेखा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, नाभि को शरीर का ऊर्जा केंद्र यानी एनर्जी पॉइंट माना गया है। यह सिर्फ एक जैविक संरचना नहीं है, बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से भी गहरा जुड़ी होती है। प्राचीन समय से ही भारतीय चिकित्सा पद्धति में नाभि पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। खासतौर पर नाभि में तेल डालना एक ऐसा पारंपरिक उपाय है, जिसे आज भी कई लोग अपनाते हैं।

माना जाता है कि नाभि में तेल लगाने से शरीर के कई हिस्सों तक पोषण पहुंचता है, त्वचा में निखार आता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। यही नहीं, इसे हीलिंग थैरेपी के रूप में भी देखा जाता है, जिससे तनाव, अनिद्रा और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

21 दिनों की चमत्कारी थेरेपी

अगर आप सोच रहे हैं कि कितने दिनों तक नाभि में तेल डालना चाहिए, तो जवाब है—सिर्फ 21 दिन। हां, मात्र तीन हफ्तों तक ये छोटा सा काम करने से शरीर पर बड़ा असर दिख सकता है। इसे आप रोज़ की आदत भी बना सकते हैं, लेकिन असर दिखने के लिए 21 दिन ज़रूरी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें