Get App

स्किन पर दिख रहे हैं उम्र से पहले बुढ़ापे के लक्षण? हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें बचाव के उपाय

Omega 3 Fatty Acid : ओमेगा-3 फैटी एसिड स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन लोग इसे अक्सर नजरअंदाज करते हैं। क्योंकि हमारा शरीर इसे स्वयं नहीं बना सकता, इसलिए इसे पर्याप्त मात्रा में आहार में शामिल करना आवश्यक है। आइए जानते हैं ओमेगा-3 की कमी के वे लक्षण जो त्वचा पर दिखाई देते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2025 पर 11:50 AM
स्किन पर दिख रहे हैं उम्र से पहले बुढ़ापे के लक्षण? हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें बचाव के उपाय
Omega-3 Fatty Acid: नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन के लिए ओमेगा-3 बेहद जरूरी है।

आज की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में लोग अपनी डाइट पर कम ध्यान दे रहे हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे ही अहम पोषक तत्वों में से एक है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो शरीर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। ये फैटी एसिड हार्ट, दिमाग और त्वचा की सेहत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन खास बात ये है कि हमारा शरीर इसे खुद नहीं बना सकता। इसलिए इसकी पूर्ति केवल खाने-पीने की चीजों या सप्लीमेंट्स से ही संभव है।

अगर डाइट में ओमेगा-3 की पर्याप्त मात्रा नहीं ली जाए, तो इसकी कमी सबसे पहले त्वचा पर असर डालती है। स्किन की ड्राइनेस, मुंहासे, सूजन या समय से पहले झुर्रियों जैसे संकेत इसकी कमी की ओर इशारा करते हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर डाइट सुधारना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि सेहत पर इसका गंभीर असर न पड़े।

  • लगातार रूखी और बेजान त्वचा
  • अगर आपकी स्किन हमेशा ड्राय रहती है और महंगे मॉइश्चराइज़र भी असर नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका कारण ओमेगा-3 की कमी हो सकता है। ये फैटी एसिड त्वचा में नमी बनाए रखने का काम करता है। इसकी कमी से त्वचा खिंची-खिंची, फटी और बेजान हो जाती है, खासकर चेहरे और हाथ-पैरों की स्किन पर।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें