Get App

Abdominal Lump: पेट में बन गई है गांठ, इन लक्षणों से करें पहचान, करें ये उपाय, फौरन मिलेगा आराम

Abdominal Lump: पेट में गांठ बनने के कई कारण हो सकते हैं। इसकी वजह से पेट का हिस्सा ऊपर आने लगता है। इसमें कई लक्षण नजर आने लगते हैं। जिन्हें पहचानना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी गलती पर कैंसर का जोखिम भी बढ़ सकता है। पेट में गांठ बढ़ने से शरीर में द4द बढ़ता जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2025 पर 4:24 PM
Abdominal Lump: पेट में बन गई है गांठ, इन लक्षणों से करें पहचान, करें ये उपाय, फौरन मिलेगा आराम
Abdominal Lump: पेट की गांठ की स्थिति में मरीज के पेट पर सूजन या उभार नजर आने लगता है।

इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और सही खानपान नहीं होने की वजह से बहुत से लोग पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। इन्हीं में एक समस्या पेट में गांठ होना है। पेट में गांठ होने पर मरीज को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में फौरन इलाज की जरूरत पड़ती है। पेट में गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें चर्बी की गांठ, हार्निया, कैंसर, पित्ताशय में पथरी की गांठ शामिल है। पेट में गांठ होने से शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं।

पेट पर मौजूद गांठ नरम या कठोर दोनों तरह के हो सकते हैं। कुछ लोगों को इसके कारण दर्द भी महसूस होता है। वहीं, कुछ को पेट में गांठ होने से किसी तरह के कोई लक्षण नहीं देखते हैं। पेट में गांठ होने पर कब्ज, वजन का कम होना, मल से खून आना, ऐसे तमाम लक्षण नजर आ सकते हैं।

पेट में गांठ होने पर भूख न लगना

पेट के आसपास गांठ बनने पर मरीजों में भूख की कमी भी देखी गई है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह की जरूरत है। ताकि आपके शरीर में खाना न खाने की वजह से किस तरह की परेशानी न हो सके। साथ ही भूख को बढ़ाने वाली दवा दे सके। हालांकि, ध्यान रखें कि भूख की कमी के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। पेट में गांठ होने की स्थिति में गांठ के आसपास काफी ज्यादा जलन होने लगती है। ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से फौरन संपर्क की जरूरत है। ताकि किसी भी तरह की परेशानी से निपटा जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें