भारत में मसालों का इस्तेमाल केवल खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। आयुर्वेद में भी इन मसालों को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इन्हीं मसालों में एक नाम है–अजवाइन। आमतौर पर इसका उपयोग तड़के या स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अजवाइन के पत्ते भी उतने ही फायदेमंद होते हैं जितने इसके बीज। खासकर गर्मियों में, जब शरीर में गर्मी और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है, तब अजवाइन के पत्ते ठंडक देने, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
