Get App

Avoid Foods With Beer: बियर के साथ इन 6 फूड्स का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, ये अंग कर देंगे काम करना बंद!

Avoid Foods With Beer: बियर के साथ लोग अक्सर नमकीन, चिप्स, फ्राई मूंगफली या काजू जैसे चखने खाते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इनमें हाई सोडियम और कोलेस्ट्रॉल होता है, जो शराब के साथ मिलकर पाचन बिगाड़ सकते हैं और कई बीमारियों को न्योता दे सकते हैं। ऐसे कॉम्बिनेशन से बचना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 10:40 AM
Avoid Foods With Beer: बियर के साथ इन 6 फूड्स का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, ये अंग कर देंगे काम करना बंद!
Avoid Foods With Beer: बियर के तुरंत बाद दूध, पनीर या दही जैसी डेयरी चीजें न खाएं।

बियर पीना वैसे ही सेहत के लिए खतरे की घंटी है, लेकिन अगर इसके साथ कुछ गलत चीजें खा ली जाएं, तो ये सीधा पेट पर वार बन जाती हैं! पार्टी हो या गेट-टुगेदर, टेबल पर जैसे ही चिप्स, नमकीन, पिज्जा या केक आते हैं, लोग बिना सोचे समझे इन्हें ड्रिंक के साथ चट कर जाते हैं। मजा तो आता है, लेकिन अगली सुबह पेट की गड़बड़, गैस और भारीपन से हालत खराब हो जाती है। असल में, शराब के साथ कुछ खास फूड्स का कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को पूरी तरह बिगाड़ सकता है।

ये फूड्स बियर के साथ मिलकर न सिर्फ आपकी आंतों पर असर डालते हैं, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों को भी ठीक से अवशोषित नहीं होने देते। और फिर शुरू होता है गैस. कमजोरी, थकान, किडनी की समस्याएंऔर पेट की शिकायतों का सिलसिला। तो अगली बार ड्रिंक्स के साथ सिर्फ टेस्ट नहीं, हेल्थ का भी ध्यान रखें।

1. पोर्क और चीज से करें परहेज

अगर आप बियर या वाइन के साथ पोर्क और चीज जैसी हैवी चीजें खाते हैं, तो ये एसिडिटी को और बढ़ा सकता है। इसके बजाय, हल्का और फाइबर-प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें