Get App

Amaltas: पेड़ नहीं, चलती-फिरती दवाई की दुकान है अमलतास, जानिए इसके फायदे

Amaltas Health Benefits: अमलतास, जिसे झारखंड में "छड़ी पौधा" कहा जाता है, एक ऐसा औषधीय पेड़ है जो गंभीर बीमारियों जैसे गठिया और पाइल्स में चमत्कारी रूप से लाभकारी माना गया है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह पौधा न केवल दर्द में राहत देता है, बल्कि रोग को जड़ से खत्म करने की क्षमता भी रखता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 12:16 PM
Amaltas: पेड़ नहीं, चलती-फिरती दवाई की दुकान है अमलतास, जानिए इसके फायदे
Amaltas Health Benefits: अमलतास की फलियों का गूदा पुराने समय से ही कब्ज और कफ के इलाज में इस्तेमाल होता रहा है।

प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में प्रकृति के हर उपहार को एक दवा के रूप में देखा गया है। इन्हीं प्राकृतिक औषधियों में एक बेहद खास पेड़ है — अमलतास, जिसे उसके चमकीले पीले फूलों और औषधीय गुणों के कारण विशेष पहचान मिली हुई है। गर्मियों में जब ये पेड़ पूरी तरह पीले फूलों से ढक जाता है, तो उसका दृश्य मन को मोह लेता है। लेकिन इसकी सुंदरता के साथ-साथ इसके औषधीय गुण भी कम चमत्कारी नहीं हैं। अमलतास के पत्तों से लेकर इसकी फलियों तक, हर भाग में रोग निवारण की शक्ति छिपी है।

खासतौर पर थायराइड, कब्ज और कफ जैसी आम लेकिन परेशान करने वाली बीमारियों के लिए ये एक कारगर घरेलू उपाय है। अगर इसे सही तरीके से उपयोग में लाया जाए, तो ये प्रकृति की सबसे सस्ती और असरदार औषधियों में से एक साबित हो सकता है।

थायराइड में देता है राहत

अगर आपको थायराइड की समस्या है तो अमलतास के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट और शाम को भोजन से पहले इसके 2 से 4 पत्ते चबाकर खाएं। ऐसा नियमित करने से 5-6 महीनों में थायराइड की शिकायत में काफी आराम मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें