गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शरीर को ठंडा और फ्रेश रखना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि लू, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी दिक्कतों से बचा जा सके। गर्मी में कुछ देसी पेय ऐसे होते हैं जो न सिर्फ प्यास बुझाते हैं, बल्कि सेहत का भी ध्यान रखते हैं। इन्हीं में से एक है बेल का शरबत। यह एक ठंडा, स्वादिष्ट और सेहतमंद पेय है, जिसे पीते ही राहत महसूस होती है। बेल का रस पीने से पेट को ठंडक मिलती है, पाचन अच्छा रहता है और शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है।
