अक्सर जब हम होटल या फिर रेस्त्रां में खाना खाने जाते हैं तो खाने के बाद हमें सौंफ और मिश्री दी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि इसे खाने के बाद हमेशा क्यों दी जाती है और इसके क्या फायदें होते हैं। सौंफ और मिश्री सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खाने के बाद सौंफ-मिश्री खानें से कई फायदे होते हैं। ये पाचन को सुधारने, मुंह को तरोताजा रखने और सेहत को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ खाने से आप अपने बढ़ते वजन को भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
