एक आम माना जाने वाला वायरस, जिसे बीटा-एचपीवी (beta-HPV) कहा जाता है, असल में बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है। अब पता चला है कि यह वायरस सीधे इंसान के स्किन सेल को नियंत्रित कर कैंसर पैदा कर सकता है, खासकर उन लोगों में जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। एक 34 साल की महिला की कहानी बहुत डरावनी है। उसके माथे पर जो स्किन कैंसर था, वो ठीक होने के बाद भी बार-बार वापस आ रहा था, और न सर्जरी न ही इम्यूनोथेरेपी इसे रोक पाई। जब वैज्ञानिकों ने उसका DNA टेस्ट किया, तो पाया कि Beta-HPV वायरस उसके कैंसर सेल के DNA में घुसकर वहां अपनी प्रोटीन बना रहा था, जिससे कैंसर तेजी से बढ़ रहा था।
