भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जिससे देश को ‘डायबिटीज की राजधानी’ तक कहा जाने लगा है। ये एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या बन गई है, जो न सिर्फ उम्रदराज लोगों को, बल्कि युवाओं और बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है। अस्वस्थ जीवनशैली, तनाव, व्यायाम की कमी और अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड का सेवन इस बीमारी की प्रमुख वजह बन रहे हैं। डायबिटीज तब होती है जब शरीर में इंसुलिन की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित हो जाता है।
