डायबिटीज अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही, बल्कि यह युवाओं के लिए भी एक बड़ी चेतावनी बन चुकी है। तनावभरा जीवन, अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान इसे तेजी से बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोग समय-समय पर अपना ब्लड शुगर चेक कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जांच का समय ही तय करता है कि रिपोर्ट भरोसेमंद होगी या नहीं? बहुत से लोग बिना सोचे-समझे किसी भी वक्त शुगर टेस्ट कर लेते हैं और फिर रिपोर्ट देखकर घबरा जाते हैं या लापरवाही करने लगते हैं।
असल में, हर शुगर टेस्ट का अपना एक निश्चित समय होता है—और अगर उस समय का पालन नहीं किया गया, तो नतीजे भ्रमित कर सकते हैं। आइए जानें कि कौन-सा शुगर टेस्ट कब कराना सही होता है, ताकि आपकी रिपोर्ट न सिर्फ सही आए, बल्कि इलाज और परहेज भी सटीक हो।
इस टेस्ट को सबसे भरोसेमंद माना जाता है। जब शरीर ने कम-से-कम 8 घंटे तक कुछ खाया-पिया नहीं हो – यानी सुबह-सुबह खाली पेट – तब ये टेस्ट करना चाहिए। इससे पता चलता है कि शरीर बिना किसी फूड सपोर्ट के कितना ब्लड शुगर कंट्रोल कर रहा है।
अगर आपने पराठे या मिठाई खाई है, तो ठीक 2 घंटे बाद किया गया ये टेस्ट बताएगा कि शरीर ने उस शुगर को कितनी अच्छी तरह प्रोसेस किया। ये टेस्ट डायबिटीज मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाता है। इसे आप नाश्ते, लंच या डिनर के बाद कर सकते हैं।
इस टेस्ट को करवाने के लिए आपको किसी खास समय या फास्टिंग की जरूरत नहीं होती। चाहे आपने खाना खाया हो या नहीं, ये किसी भी समय किया जा सकता है। ये टेस्ट आपातकालीन स्थितियों में या अचानक ब्लड शुगर जानने के लिए कराया जाता है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि पिछले तीन महीनों में आपकी ब्लड शुगर लेवल कैसी रही, तो HbA1c टेस्ट सही विकल्प है। इसे कराने के लिए फास्टिंग की जरूरत नहीं होती। ये हर तीन महीने में एक बार जरूर करवाना चाहिए ताकि दीर्घकालिक कंट्रोल का अंदाजा मिल सके।
अगर आप गलत समय पर शुगर जांचते हैं, तो गलत रिपोर्ट मिल सकती है और उसी आधार पर दवा या इलाज भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए ब्लड शुगर चेक करते वक्त डॉक्टर की सलाह और सही टाइमिंग का पालन जरूर करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।