गर्म तासीर और तीखे स्वाद वाली काली मिर्च हर भारतीय रसोई की शान मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी सी मसाला दानी में रखी काली मिर्च सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है? आयुर्वेद में इसे एक ऐसी प्राकृतिक औषधि माना गया है जो शरीर को अंदर से मजबूत करने की ताकत रखती है। यही वजह है कि इसे “मसालों की रानी” भी कहा जाता है। पुराने समय से इसे खांसी-जुकाम, पाचन समस्याओं और मोटापा कम करने जैसे कई घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके अंदर मौजूद खास तत्व न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सहारा देते हैं।
