Credit Cards

Buttermilk: सेहत के लिए वरदान है ये सफेद ड्रिंक, जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

Benefits of Buttermilk: पेट की सेहत सुधारने और पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए कई तरह के हेल्दी ड्रिंक्स मौजूद हैं। छाछ भी उन्हीं में से एक है, जो अपने प्राकृतिक गुणों के कारण एक असरदार विकल्प बन जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ड्रिंक बनाते हैं

अपडेटेड May 26, 2025 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
Benefits of Buttermilk: छाछ में भरपूर कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है।

छाछ, जिसे अंग्रेजी में Buttermilk कहा जाता है, भारतीय भोजन संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। इसका हल्का खट्टा स्वाद, ठंडक देने वाला असर और पाचन में सहायक गुण इसे बेहद लोकप्रिय बनाते हैं। दाल-चावल या पराठे के साथ इसका सेवन तो आम है, लेकिन आज के समय में छाछ को हेल्दी ड्रिंक के रूप में भी खूब पसंद किया जा रहा है। खासकर गर्मियों में ये शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का आसान और सस्ता तरीका है। डाइटीशियन भावेश गुप्ता के अनुसार, छाछ में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया यानी गुड बैक्टीरिया पेट के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

ये न सिर्फ पाचन सुधारता है बल्कि हड्डियों, दिल और स्किन के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि इस सादी सी दिखने वाली ड्रिंक में सेहत के कौन-कौन से गुण छिपे हैं और इसे क्यों अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए।

  1. गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

छाछ एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, यानी इसमें प्राकृतिक रूप से अच्छे बैक्टीरिया (गुड बैक्टीरिया) पनपते हैं। ये बैक्टीरिया पाचन को सुधारने में मदद करते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं।

  1. हाइड्रेशन बनाए रखता है


गर्मियों में छाछ पीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें वॉटर कंटेंट के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे कैल्शियम, सोडियम और पोटैशियम भी होते हैं जो शरीर को फ्रेश और एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।

  1. लैक्टोज टॉलरेंट लोगों के लिए अच्छा विकल्प

जिन लोगों को दूध हजम नहीं होता या जो लैक्टोज टॉलरेंट  नहीं हैं, उनके लिए छाछ एक बेहतर विकल्प है। इसमें दूध के मुकाबले लैक्टोज की मात्रा बहुत कम होती है और फिर भी ये शरीर को पर्याप्त कैल्शियम प्रदान करता है।

  1. हड्डियों को मजबूत बनाता है

छाछ में भरपूर कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। नियमित रूप से छाछ का सेवन हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के खतरे को कम करता है।

  1. वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो छाछ को डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। ये लो-कैलोरी ड्रिंक है जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।

  1. दिल को रखे स्वस्थ

छाछ में मौजूद पोटैशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

  1. स्किन के लिए भी फायदेमंद

छाछ केवल शरीर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर से भी लाभ देती है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को एक्सफोलिएटिंग गुण मिलते हैं, डेड स्किन सेल्स हटती हैं और त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। आप इसे एक फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Pomegranate: अनार का हर हिस्सा है सेहत के लिए संजीवनी, 11 बीमारियों में करता है असरदार इलाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।