Get App

Camel Milk: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है ऊंटनी का दूध, सिर्फ एक कप ब्लड शुगर का कर देगा काम तमाम

Camel Milk for Diabetes: ऊंटनी के दूध में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला लैकटोज की मात्रा भी कम होती है जो डायबिटीज के टाइप 1 और टाइप 2 के लिए काफी फायदा करता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि 500ml तक रोज पीने से खून में इसका असर साफ दिखता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2024 पर 7:33 AM
Camel Milk: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है ऊंटनी का दूध, सिर्फ एक कप ब्लड शुगर का कर देगा काम तमाम
Camel Milk for Diabetes: ऊंटनी का दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

Camel Milk: बहुत से लोग सेहत के लिए अक्सर गाय और भैंस का दूध पीते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊंटनी का दूध भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें दूसरी चीजों के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन, कैल्शियम और पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद पायदेमंद माना गया है। ऊंटनी का दूध, रेगिस्तानी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। भारत में ये राजस्थान में पाया जाता है। यहां इसे लोग भारी मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। यह दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये मेमोरी पॉवर को बढ़ाने के साथ, शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

मौजूदा समय में ऊंटनी के दूध से एक नही बल्कि 25 से ज्यादा तरह के प्रोडक्ट्स बनाए जा चुके हैं। इनमें ऊंटनी के दूध से मिठाई से लेकर मिलेट्स तक बनाए जाते हैं। ऊंटनी के दूध में कई तरह के प्रोटीन, मिनरल्स, वसा, विटामिन पाए जाते हैं। जिससे कई बड़ी बीमारियों तक की छुट्टी हो जाती है।

डायबिटीज के लिए रामबाण है ऊंटनी का दूध

ऊंटनी के दूध से डायबिटीज शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। हाल ही मे किए गए रिसर्च के मुताबिक ऊंटनी के दूध को डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद बताया गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और लैक्टोफेरिन की भारी मात्रा पाई जाती । जिससे इम्यूनिटी में इजाफा होता है। इससे इंफेक्शन होने का खतरा भी कम होता है। ऊंटनी के दूध में लैकटोज की मात्रा काफी कम होती है। जिससे डायबिटीज टाइप 1 और टाइप 2 के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि 500ml तक रोजाना ऊंटनी दूध पीने से असर दिखने लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें