Get App

Cancer: लाल रंग के ये छोटे बीज कैंसर को नजदीक फटकने भी नहीं देते, सेहत के लिए हैं रामबाण, जानिए चमत्कारिक फायदे

Cancer: अलसी के बीजों का नियामित सेवन किया जाए तो इससे शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जोखिम को कम करने में मदद करता है। इतना ही दिल के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माने गए हैं। अलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2025 पर 3:29 PM
Cancer: लाल रंग के ये छोटे बीज कैंसर को नजदीक फटकने भी नहीं देते, सेहत के लिए हैं रामबाण, जानिए चमत्कारिक फायदे
Cancer: अलसी के बीजों में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फोलेट और जीएक्सेंडथिन पाया जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

अलसी के बीज (Flaxseed) और उनसे बना तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद (Benefits of Flaxseeds oil) माने गए हैं। अलसी के बीज को अंग्रेजी में फ्लैक्ससीड (Flaxseeds) कहते हैं। आयुर्वेद में भी अलसी के कई फायदे बताए गए हैं। अब तो पश्चिमी देश भी इसकी खासियत को समझने लगे हैं। अलसी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं हैं। अलसी के बीजों में पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड बड़ी मात्रा में पाया जाता है।

इसके अलावा अलसी में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फोलेट और जीएक्सेंडथिन होता है जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अलसी के बीज आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

कैंसर का जोखिम कम करें अलसी के बीज

अलसी के बीज में लिग्नेन कम्पाउंड पाया जाता है। लिग्नन पौंधे से हासिल किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रोजन पाया जाता है। यह कैंसर के जोखिम को बहुत हद तक कम कर देता है। प्लांट फूड के मुकाबले में अलसी के बीज में 800 गुना ज्यादा लिग्नेन पाया जाता है। कनाडा में हुई एक स्टडी के मुताबिक, अलसी के बीज के सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर की आशंका 18 फीसदी तक कम हो जाती है। हमेशा याद रखें कि ये कैंसर का इलाज नहीं है। बस कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें