Get App

Cancer: डेली डाइट में शामिल ये 6 फूड्स बन सकते हैं कैंसर का कारण, जानें बचाव के उपाय

Cancer: हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमारी रोजमर्रा की डाइट सीधे तौर पर हमारी सेहत को प्रभावित करती है। खासतौर पर कुछ खाने-पीने की चीजें ऐसी होती हैं, जो लंबे समय तक सेवन करने पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ा सकती हैं। सही खानपान से इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:26 AM
Cancer: डेली डाइट में शामिल ये 6 फूड्स बन सकते हैं कैंसर का कारण, जानें बचाव के उपाय
Cancer: इंस्टेंट नूडल्स, रेडी-टू-ईट फूड में पोषण नहीं होता और ये शरीर में लगातार हल्की सूजन बढ़ाते हैं।

कैंसर आज के समय की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक बन चुका है। दुनियाभर में लाखों लोग हर साल इस जानलेवा बीमारी का शिकार हो रहे हैं। आमतौर पर लोग मानते हैं कि कैंसर केवल अनुवांशिक कारणों या पर्यावरणीय कारकों से होता है, लेकिन हकीकत ये है कि हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली और खानपान की आदतें भी इस बीमारी के पीछे अहम भूमिका निभाती हैं। खासकर कुछ फूड आइटम ऐसे हैं जो लंबे समय तक सेवन करने पर शरीर में सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डीएनए डैमेज जैसे गंभीर बदलाव ला सकते हैं, जो कैंसर के लिए ज़मीन तैयार करते हैं।

हार्वर्ड से प्रशिक्षित गेस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक वीडियो में ऐसे 6 आम फूड्स की पहचान की है, जो कैंसर से जुड़े हो सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इन चीजों को कम या बंद करने से आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आ सकता है और कैंसर का खतरा भी घट सकता है।

  • प्रोसेस्ड मीट
  • सॉसेज, सलामी, हॉट डॉग जैसे प्रोसेस्ड मीट को हम प्रोटीन का आसान विकल्प मानते हैं, लेकिन WHO ने इन्हें ग्रुप 1 कार्सिनोजन यानी कैंसर पैदा करने वाली चीज माना है। इनमें मौजूद नाइट्रेट्स आंतों की सेल्स को नुकसान पहुंचाकर कैंसर की शुरुआत कर सकते हैं।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें