कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है। हलांकि इसका इलाज संभव है लेकिन फिर भी हर लाखों लोगों की मौत कैंसर के वजह से होती है। कैंसर 100 से अधिक रोगों का समूह है। यह शरीर में लगभग कहीं भी विकसित हो सकता है। जिसमें से कुछ तरह के कैंसर आपकी लाइफस्टाइल से भी हो सकते हैं। यानी की आपकी दिनचर्या आपको इस जानलेवा बीमारी की चपेट में ला भी सकती है और इससे बचा भी सकती है। वैसे भी शरीर के लिए कुछ ऐसे नियम है। जिसे फॉलो करके कैंसर जैसी बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं।
