कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है। हालांकि इसका इलाज संभव है लेकिन फिर भी हर लाखों लोगों की मौत कैंसर के वजह से होती है। भारत में पिछले कुछ समय से इस जानलेवा बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसके प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। साल 2023 में देश में इस बीमारी के 14 लाख से अधिक नए मामले आए थे। कैंसर के अधिकतर केस आखिरी स्टेज में सामने आते हैं। इसका कारण यह है कि लोगों को बीमारी के लक्षणों का पता नहीं होते हैं। कैंसर के मामलों में शरीर में ट्यूमर ( गांठ) भी बनती है। लेकिन क्या हर गांठ कैंसर की होती है? इसका पता कैसे करें?
